History Of NCC

एन.सी.सी. संबंधी जानकारी

 

16 जुलाई 1948 को एन.सी.सी. अधिनियम XXXI के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अधीन निम्न उद्देश्यों से राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना की गयी ।

जिसके उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

(अ) देश के युवकों में चरित्र सहयोगी भाव, सेवा के आदर्श तथा नेतृत्व की क्षमता का विकास करना।

(ब) युवाओं को सेना के समान प्रशिक्षण देकर देश की रक्षा में रुचि उत्पन्न करना तथा

(स) राष्ट्रीय आपात स्थिति में सशस्त्र सेनाओं के शीघ्र विस्तार के लिये एक आरक्षित बल बनाये रखना।

शासकीय जे. एम. पी. महाविद्यालय तखतपुर में अशासकीय काल से ही वर्ष 1979 - 80 से एन.सी.सी. की एक इकाई संचालित है। वर्ष 1979 - 80 में 90 एन.सी.सी. कैडेंट्स पंजीकृत थे।

महाविद्यालय में एन.सी.सी. अधिकारी के रुप में सेकेंड लेफ्टिनेंट एम. पी. गुप्ता सहायक प्राध्यापक भौतिकी एवं इनके पश्चात्‌ सेकेंड लेफ्टिनेंट एम. मेहता सहायक प्राध्यापक भौतिकी एन.सी.सी. अधिकारी के रूपमें पदस्थ रहे । तत्पश्चात लेफ्टिनेंट डॉ॰ आर. पी. सहारिया दिसंबर 1994 से जून 2016 तक एन.सी.सी. अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे । तदुपरांत 1 जून 2016  से 30 जून 2018 डॉ॰ डी. पी. चन्द्रवंशी बतौर केयर - टेकर रहे। 1 जून 2018  से 30 सितंबर 2019 तक डॉ॰ इन्दु कौशल ने केयर - टेकर के रूप में काम किया। तत्पश्चात् 1अक्टूबर 2019 से निरंतर डॉ॰ विपिनचन्द्र अग्रहरि बतौर केयर - टेकर एन.सी.सी. का कार्यभार संभाल रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पूर्व एन.सी.सी. बटालियन 7 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. बिलासपुर के नाम से जाना जाता था, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पश्चात् 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एन.सी.सी. के नाम से जानी जा रही है।

वर्तमान सत्र में 54 एन.सी.सी. कैडेट्स नामांकित हैं।

भारत वर्ष में एन.सी.सी. संचालन महानिर्देशालय राष्ट्रीय केडेट कोर आर.के. पूरम नयी दिल्ली के आधीन हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिर्देशक लेफ्टिनेंट जनरल तरूण कुमार आइच‌ हैं। इस महानिर्देशालय के अधीन पूरे देश में 16 उप महानिर्देशालय कार्यरत हैं। म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ राज्य का राष्ट्रीय कैडेट कोर उप महानिर्देशालय ई/5 अरेरा कालोनी भोपाल में स्थित है।

म.प्र. , छ.ग. राज्य विभाजन के पश्चात् छ.ग. राज्य में संचालनालय राष्ट्रीय कैडेट कोर (राज्य प्रकोष्ठ) की स्थापना किओ गयी जो डुंगा जी कालोनी रायपुर में स्थित है। इसके संचालक प्रोफेसर जे.एस. भारद्वाज हैं। यह संचालनालय (राज्य प्रकोष्ठ) उप महानिर्देशक राष्ट्रीय कैडेट कोर भोपाल के अधीन हैं।

छ.ग. राज्य में एक ग्रुप मुख्यालय राष्ट्रीय कैडेट कोर है जिसका कार्यालय डुंगा जी कालोनी रायपुर में स्थित है, के समादेश ब्रिगेडियर जे. एस. भारद्वाज हैं। छ.ग. बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर भारतीय नगर बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल एस. के. गुप्ता एवं एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल श्री भरत श्रेत्री हैं।

महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई में प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था बिलासपुर बटालियन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अनुसार संचालित की जाती है। प्रशिक्षण व्यवस्था हेतु कवायद अनुदेशक (Drill Instructor) बटालियन द्वारा प्रशिक्षण हेतु नियुक्त किये जाते हैं।

प्रशिक्षण का कार्य कवायद अनुदेशक एवं एन.सी.सी. अधिकारी द्वारा संपन्न कराये जाते हैं। प्रति सप्ताह 2 दिन प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें 6 कालखण्ड प्रशिक्षण कवायद अनुदेशक व एन.सी.सी. अधिकारी द्वारा संपन्न होता है।

सत्र के दौरान कैडेट्स को दिये जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निम्नानुसार हैं-

 

क्र.

प्रशिक्षण कार्यक्रम

क्र.

प्रशिक्षण कार्यक्रम

1

कवायद (1) पैदल कवायद

8

प्राथमिक उपचार

2

(2) शस्त्र कवायद

9

सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था

3

युद्ध कौशल

10

नागरिक सुरक्षा

4

स्काउट व पेट्रोल्स

11

नेतृत्व

5

फील्ड इंजीनियरिंग

12

साहस प्रशिक्षण

6

मानचित्र पठन

13

सामुदायिक विकास

7

आत्म रक्षा

14

सामाजिक सेवा

 

सत्र में प्रशिक्षण के दौरान आयोजित शिविरों में रिक्तियां आबंटित होने पर कैडेट्स द्वारा शिविरों में भाग लिया जाता है। प्रत्येक वर्ष फरवरी/मार्च माह में एन.सी.सी. "बी" "सी" प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया जाता है। अन्य गतिविधियों का संचालन भी एन.सी.सी. अधिकारी केनिर्देशन में कैडेट्स द्वारा किया जाता है।

अप्रैल 2021 की "बी" प्रमाण पत्र परीक्षा में 21 जिसमें 15 SD कैडेट्स एवं 6 SW कैडेट्स एवं "सी" प्रमाण पत्र परीक्षा में 13 जिसमें 9 SD कैडेट्स एवं 4 SW कैडेट्स सम्मिलित हुए । दिनांक 20 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक बिलासपुर के द जैन इंटरनेशनल स्कूल में 5 दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 34 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

महाविद्यालय एन.सी.सी. इकाई नगर के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करती है।